कोंच-उरई । उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं जिनका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्होंने निश्चित रूप से महिलाओं का जीवन स्तर सुधारा है। फ्री गैस संयोजन पाकर न केवल रसोई को साफ सुथरा करने बल्कि महिलाओं को जानलेवा धुंए के कारण होने बाली तमाम बीमारियों से भी निजात मिली है। यह बात उन्होंने ग्राम हरदोई गूजर में मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित करते हुए कही। मां उर्मिला देवी इंडेन ग्रामीण वितरक हरदोई गूजर पर एलपीजी पंचायत का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के द्वारा सैकड़ा भर गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किये गए। एलपीजी कंपनी के इंजीनियर्स औरएजेंसी संचालक द्वारा एलपीजी के फायदे और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। जितेन्द्रसिंह गुर्जर द्वारा सभी का आभार जताया गया। संचालन लखन तिवारी वसीठ ने किया। इस दौरान भाजपा उरई अध्यक्ष अरुण गुप्ता, उपेन्द्रसिंह गुर्जर, रिंकू गुर्जर, रामप्यारे तिवारी, ब्रजेन्द्र निरंजन, नन्हूराजा हरदोई, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष जमींपालसिंह गुर्जर, लोकेन्द्रसिंह गुर्जर, सोशल वर्कर संध्या मिश्रा, शिवरामसिंह कैथी, गिरेन्द्रसिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।






Leave a comment