* संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 26 फरियादें, 3 का मौके पर निस्तारण

कोंच-उरई । तहसील स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को मकर संक्रांति का त्योहार होने के कारण फरियादियों की संख्या काफी कम रही। विभिन्न विभागों की कुल 26 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें 3 का मौके पर समाधान कर दिया गया जबकि 7 समस्याएं थाना समाधान दिवस में हस्तांतरित करने के लिए लिखा गया।

तहसील परिसर में एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता व नायब तहसीलदार राकेश राजपूत की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें आई समस्याओं में अधिकांश समस्याएं राजस्व से जुड़ी आईं। एसडीएम ने अधिकारियों को इंगित करते हुए कहा कि समस्याएं हैं और आम लोग परेशान हैं लिहाजा अधिकारियों का दायित्व है कि न केवल समय के भीतर बल्कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से उनका निदान कर जनता की परेशानियां कुछ कम करने में सहायक बनें। उन्होंने फरियादियों को भी हिदायत दी कि यदि वास्तव में कोई समस्या है तभी यहां दी जाए, गलत शिकायतों से सरकारी तंत्र का समय बर्बाद न करें। इस दौरान रानि नपा सुशीलकुमार, मंडी से रविकुमार, एसडीओ विद्युत नरेन्द्रप्रकाश, कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, एसआई कमलनारायण सिंह, एसओ नदीगांव अशोककुमार सोनकर, बीडीओ कोंच सत्तीदीन, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, जेई जल संस्थान प्रशांत त्रिपाठी, सीडीपीओ वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment