कोंच-उरई । समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सपाई लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और पूर्ववर्ती सपा सरकार में कराए जाने बाले कार्यों की प्रशंसा कर रही है। बरिष्ठ पार्टी नेता सरनामसिंह यादव व हरिश्चंद्र तिवारी ने कहा है कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश और प्रदेश की जनता को ठगा गया है। गरीब, किसान, नौजवान, दलित तथा पिछड़े मान रहे हैं कि उनको धोखा दिया गया है और भाजपा की केन्द्र और सूबे की सरकारें किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतरी हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी का भ्रमण कार्यक्रम शुरु हुआ और इलाके के एक एक घर में अपनी पहुंच बना कर सपा का साहित्य वितरित किया। इस दौरान सरनामसिंह यादव, रामशरण कुशवाहा, नगर अध्यक्ष ताहिर कुरैशी, हरिश्चंद्र तिवारी, राममिलन कुशवाहा, रवि यादव, भोलानाथ झा, देवेन्द्र यादव, करुणानिधि शुक्ला, असित कुशवाहा, अजय अग्रवाल, शांतनु यादव, सद्दाम कुरैशी, विक्की यादव, राहुल पाटकार, छोटू बेहरे, जहूरबाबू, आसिफ कुरैशी, शरीफ पठान, सलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।






Leave a comment