कालपी-उरई । मंगलवार को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 25 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से मौके पर निस्तारण  एक कसा भी नहीं हुआ ।

मकर संक्रान्ति के पर्व के कारण समाधान दिवस मे सन्नाटा पसरा रहा। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला तथा तहसील स्तरीय अन्य  अफसरों की मौजूदगी मे सुबह 10 बजे समाधान दिवस शुरू हुआ। इस मौके पर एस.डी.एम. ने पिछले समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की हकीकत को देखते हुए हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी शिकायती पत्रों का मौके पर जाकर गुणवत्तायुक्त समय अवधि के अंदर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओ के  सटीक निस्तारण के लिए सभी जिम्मेदार अफसर तत्पर रहे।  इसमें किसी भी प्रकार की हीलहवाली को सहन नहीं किया जायेगा। नायब तहसीलदार भान सिंह, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, विद्युत विभाग के  उप खंड अधिकारी अभिषेक सचान, जल संस्थान के अवर अभियंता सभापति यादव, खंड शिक्षा अधिकारियों महेश शर्मा, सर्वेश कठेरिया,  कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय द्विवेदी, कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद , चुर्खी,आटा के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अफसरों की मौजूदगी रही।

Leave a comment