*

कोंच-उरई । मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। परंपरानुसार इस बर्ष भी कई संस्थाओं ने खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किये। लोगों ने नदियों और सरोवरों में स्नान कर पर्व का पुण्य लाभ प्राप्त किया तो कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम समाजसेवियों और दानदाताओं ने गरीबों के बीच पर्व मनाने का आनंद उठाया। किसी ने गरीबों को गर्म वस्त्र दान किये तो किसी ने उन्हें तिल आदि के लड्डू उपहार में देकर उनकी भी संक्रांति मनवाई। कई लोगों ने बल्दाऊ धर्मशाला पहुंच कर दरिद्र नारायणों को भोजन कराया।

ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआ के समीप भूतेश्वर मंदिर पर ब्राह्मïण महासभा के तत्वाधान में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महासभा के अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री सांसद प्रतिनिधि अनुरुद्घ मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, लल्लूराम मिश्रा, क्रय विक्रय समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, संजय रावत, सुशील दूरवार मिरकू, विजय रावत, राजेश दीक्षित, राघवेन्द्र तिवारी, कपिल शर्मा, शिवम उपाध्याय, अंकित दुवे, शिवांग मिश्रा, सतीश पांडे, बांके दीक्षित, प्रशांत गोस्वामी आदि ने वहां से गुजरने बाले हजारों लोगों को रोक रोक कर खिचड़ी प्रसाद खिलाया। उधर, मानिक चौक में भाजपाइयों ने भी खिचड़ी वितरण किया, पार्टी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने जहां आम लोगों को खिचड़ी खिलाई वहीं उन्होंने पार्टी संगठन के लोगों को आने बाले चुनाव के दृष्टिïगत जरूरी टिप्स दिए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र सोनी, पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर, आनंद सेठ, विकास पटेल धनौरा, बादामसिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, धर्मेन्द्र राठौर, प्रेमनारायण वर्मा, विस विस्तारक शैलेन्द्रसिंह, चंद्रशेखर यादव, आशुतोष मिश्रा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, डीके सोनी, अनिलकुमार अग्रवाल, निखिल सोनी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment