
उरई । मिड डे मील में चावल खा कर घर लौटे बच्चे उल्टी और दस्त से लस्तपस्त हो गए जिसके चलते खलबली मच गई । रामपुरा ब्लाक अंतर्गत पतराही गाँव के प्राथमिक विद्यालय में हुई इस घटना के बाद भाजपा के मंडल संयोजक विजय द्विवेदी ने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार से ली से इसकी कैफियत ली जिसके बाद उन्होने उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया । उप जिलाधिकारी के प्रयासों से बीमार बच्चों के उपचार के लिए विशेष मेडिकल टीम मौके पर भेज दी गई है । अब सभी बच्चों की हालत ख़तरे से बाहर बताई गई है ।
विकास खण्ड रामपुरा के अंतर्गत ग्राम पतराही में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड ड़े मील का खाना खाने से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भोजन ग्रहण करने के उपरांत बीमार हो गये। बीमार हुए बच्चे कीरत पुत्र देवेन्द्र, छोटू पुत्र देवेन्द्र कुमार, दीपेंद्र पुत्र द्वारकाप्रसाद, कृष्णा पुत्र शिवनारायण, विपिन पुत्र रामकेश आदि बच्चे बीमार हो गये । एसडीएम का कहना हैं कि तत्काल बीडीओ रामपुरा आदित्य कुमार व एबीएसए रामगोपाल वर्मा को तुरंत मेडिकल टीम के साथ पतराही में बच्चों के उपचार के लिए भेजा गया है ।







Leave a comment