सिरसा कलार – उरई । थाना क्षेत्र के गाँव जहटौली मे शुक्रवार की रात 1 बजे के लगभग देशी शराब की दुकान के ताले तोड़ कर उसमें रखी लोहे की गोलक उठा ली और गांव के बाहर पुलिया के पास गोलक का ताला तोड़ कर रुपये ले गए जबकि उसमें रखे कागजात फाड् कर फेक दिए।सेल्समेन रोहित का कहना है कि गोलक में 12 सौ रुपये  थे।

उधर सिरसा कलार में थाना होते हुए भी चोरो के हौसले बुलन्द है । तरसौर चौराहे पर खुली अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान के ताले चोरो ने तोड़ दिए । तब तक किसी आहट सुन कर चोर भाग गए सेल्समैन भूरे का कहना है कि दोनों दुकानों से चोर चोरी करने में कामयाब नही ही पाये।

थाना प्रभारी पी के भदौरिया का कहना है कि शराब की  तीनों दुकानों के ताले टूटने की जानकारी है पर किसी ने  तहरीर दी है। फिर भी मौके पर टीम भेजी गई है ।

Leave a comment