उरई । रामपुर ब्लाक के पतराही में शुक्रवार को मिड डे मील का चावल खाने से बच्चों के बीमार हो कर अस्पताल पहुंच जाने के मामले में मची खलबली पर पानी डालने की कोशिश की जा रही है । ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान और प्रधानाध्यापक मिल कर अर्से से मिड डे मील में घोटाला कर रहे हैं ।
बेसिक शिक्षाधिकारी की लापरवाही के कारण जिले में शिक्षा व्यवस्था स्ट्रेचर पर पहुंच चुकी है । स्कूलों में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का घुन लग चुका है । मिड डे मील भी इससे अछूता नहीं है । पतराही में प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के नाम पर मीनू के मुताबिक खाना बनवाने की बजाय केवल घटिया चावल पकवा कर बच्चों को दिया जा रहा था और प्रधान व प्रधानाध्यापक इसके बजट से अपनी हांडी पका रहे थे । बच्चों के बीमार होने के कांड के बाद गाँव में यह चर्चा हर जुबान पर आ गई लेकिन इसकी जाँच में जान बूझ कर इस पहलू पर बिल्कुल गौर नहीं किया जा रहा । ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के इस रवैये पर असंतोष उबल रहा है ।







Leave a comment