उरई । युवा आदर्श समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में डकोर ब्लाक के बरसार गाँव में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन और गरीबों को कंबल वितरण  किया गया । समिति के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा की बिटिया आराध्या के जन्मदिवस पर किए गए आयोजन को श्रेष्ठ परंपराओं के प्रवर्तन की कड़ी बताते हुए प्रदेश स्तर की हस्तियों और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर उपस्थित हो कर सराहा ।

जनता दल यू के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी , किसान संघ के प्रांताध्यक्ष साहब सिंह चौहान , एडीआर के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा , रामपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह , बसपा के युवा नेता राघवेंद्र सिंह टिमरों ,  मुख्य विकास अधिकारी डॉ एवी सिंह , अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी , खंड विकास अधिकारी , क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आदि ने विचार प्रकट कर अन्य लोगों से श्रीकांत शर्मा की पहल का अनुकरण कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की । संचालन किसान संघ के नगर अध्यक्ष शशिकांत शर्मा सोनू ने किया ।

पंडित  विश्वनाथ शर्मा , रमाकांत शर्मा , विवेक समाधिया , विपिन चतुर्वेदी , रणजीत सिंह यादव आदि उपस्थित रहे ।

 

 

 

Leave a comment