
उरई । सिचाई विभाग के निरीक्षण गृह में शनिवार को आयोजित बैठक में शिवपाल सिंह यादव फ़ैन्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी ने यदुराज सिंह यादव को अहम जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की जिसमें यदुराज यादव को जिला मीडिया प्रभारी घोषित किया गया!
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने बताया कि यदुराज सिंह यादव की क्षमता और प्रतिभा को मद्देनजर रखते हुए उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है । उनसे उम्मीद है कि वे शिवपाल यादव जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे! वहीं यदुराज यादव ने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारी को निभाने मे कोई कोर-कसर नही छोड़ेंगे!
यदुराज यादव को मीडिया प्रभारी घोषित किए जाने पर कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी! बैठक के दौरान शिवपाल सिंह यादव फ़ैन्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी ने जनपद जालौन के सभी कार्यकर्ताओ से अपील की है कि झांसी मे 21 जनवरी दिन सोमवार को आयोजित होने वाली मन्डलीय रैली को सफल बनाने के लिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने की जिम्मेदारी सम्हाले ! इस दौरान बलवान गुर्जर प्रदेश सचिव, कुलदीप मिश्रा प्रदेश सचिव, आशीष कौशिक प्रदेश सचिव, नम्मो ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, दीपेश धगुवां उपाध्यक्ष, धर्मेश शर्मा प्रदेश संघटन मंत्री , रामजीवन याज्ञिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग , रिंकू गुर्जर, माधव यादव नगर अध्यक्ष कोंच, जितेन्द्र वर्मा कैलिया, आलोक कौशिक जिला सचिव ,आशीष त्रिपाठी नगर अध्यक्ष उरई ,आशुतोष यादव नगर महामंत्री , लकी मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, अनुराग जादौन विधान सभा अध्यक्ष उरई आदि लोग मौजूद रहे!







Leave a comment