बंगरा –जालौन ।  बुधवार को श्रीराम महायज्ञ की दूसरी सार्वजनिक मीटिंग रखी गई थी जिसमे यज्ञाचार्य अनिरुद्ध त्रिपाठी अजीतमल औरय्या एवम् अध्यक्ष छोटे महाराज,  पंडित उमाशंकर शर्मा की  अगुआई  में द्वितीय राम विशाल महायज्ञ की सार्वजनिक मीटिंग थी जिसमे यज्ञ की तारीख 22 अप्रैल जल यात्रा एवम् 30 अप्रैल को भंडारा आयोजित किया जाएगा ।  इस दौरान सूर्य मंदिर प्रांगण बंगरा में सभी ग्रामवासियों ने हिस्सा लेकर मीटिंग को सफल बनाया और यज्ञ की तैयारियों के लिऐ टीम गठित कर दी गई । इस दौरान  पंडित राघवेन्द्र श्रीधर (रवि सरकार) ने संकल्प आहुति पूर्ण की एवम् कमेटी सदस्य विजय शंकर सिंह बड़े पप्पू बंगरा प्रधान संदीप दीक्षित,  विजय नारायण,  श्रीधर , उदय त्रिपाठी , राम सिंह,  प्रेम बाबू पचौरी,  बबुआ भदौरिया कक्का , अशोक शुक्ला , कल्लू राठौर,  मंगे मास्टर,  शैलेन्द्र दुबे,  संजोग दीक्षित , अमित मिश्रा  आदि सभी ग्रामवासी  उपस्थित रहे ।

Leave a comment