कालपी – उरई । सी.एच.सी. के चिकित्साधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी का गैर विभाग चिकित्सा शिक्षा में स्थानांतरण हो गया है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नये चिकित्साधीक्षक को0 नियुक्ति करने की कवायद चलने लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सी.एच.सी के अधीक्षक डॉ. अनूप अवस्थी को चिकित्सक से चिकित्सा शिक्षा के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है । उन्हे राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में पदस्थ किया गया है । आदेश न आने की वजह से डॉ अवस्थी अभी रिलीव नहीं हुये हैं। एक बार फिर सीनियर चिकित्सक डॉ सुंदर सिंह तथा डॉ.उदय कुमार का नाम प्रभारी चिकित्साधीक्षक के लिए चल रहा है। तीसरा नाम डॉ.वीर प्रताप सिंह का सामने आया है। डॉ.वीर प्रताप सिंह अभी सी.एच.सी बाबई का पदभार संभाले हुये हैं। सप्ताह भर के अंदर नये चिकित्साधीक्षक की नियुक्ति होने की उम्मीद है।







Leave a comment