उरई । मेरा परिवार ,भाजपा परिवार रामपुरा मंडल की कार्यशाला 6 फरवरी को रामेश्वरम गेस्ट हाउस रामपुरा में होगी ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल के संयोजक विजय द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के समस्त नए पुराने पदाधिकारी ,सदस्य, कार्यकर्ताओं को एक छत के नीचे बैठकर चर्चा का का अवसर पैदा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यशाला कार्यक्रम चलाया है जिसमें राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। इस क्रम में रामपुरा मंडल की बैठक का आयोजन 6 फरवरी बुधवार को सुबह 11:00 बजे गेस्ट हाउस जगम्मनपुर रोड रामपुरा में किया गया है ।







Leave a comment