कोंच-उरई । कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी रामशरण पुत्र बाबूराम तिवारी ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया है। उसने बताया कि 17 नवंबर 2018 को मोहल्ले के ही विहारी, संतोष पुत्रगण रामस्वरूप ने उस समय उनके साथ मारपीट कर दी थी जब वह घर में थे। पुलिस में शिकायत की लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसने कोर्ट से 156 (3) में आदेश करा कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 में एफआईआर दर्ज करा दी है।

Leave a comment