* पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारियों की महा हड़ताल शुरू, खूब गरजे सरकार के खिलाफ

कोंच-उरई । पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले बुधवार से राज्य कर्मचारी महा हड़ताल पर चले गए हैं। पहले दिन उन्होंने बीआरसी कोंच में धरना दिया और सरकार को उसके रवैये के लिए खूब खरी खोटी सुनाईं। कहा कि वे अपना अधिकार मांग रहे हैं, खैरात नहीं। सरकार को उनकी जायज मांग हर हाल में पूरी करनी ही होगी। कर्मचारियों ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सरकार के पास नेताओं और घर गृहस्थी छोड़ चुके साधुओं को देने के लिए पेंशन है लेकिन जो कर्मचारी तीस बर्ष तक निष्ठापूर्वक सरकार की सेवा कर रहा है उसके लिए पेंशन के नाम पर भेदभाव क्यों।

बुधवार को बीआरसी कोंच में तहसील के दोनों ब्लॉकों के शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वïान पर छह दिवसीय महा हड़ताल शुरू कर दी है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक उन्होंने धरना दिया और सभा कर सरकार को जम कर कोसा। उन्होंने नई पेंशन प्रणाली का विरोध करते हुए सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए क्योंकि इससे प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों का भबिष्य अंधकारमय है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ कोंच के अध्यक्ष शैलेन्द्रकुमार निरंजन बबले, मंत्री दिनेश नामदेव, रामशरण निरंजन, रुचिर नायक, राजीव रिछारिया, कमलेश निरंजन, कृष्णकांत वाजपेयी, हरपालसिंह यादव, प्रेमचंद्र निरंजन, पवन तिवारी, संदीप शुक्ला, अखिलेश व्यास, दीनबंधु द्विवेदी, करनेश सिंह गुर्जर, आशीष कुमार निरंजन, आशीष तिवारी, महेशचंद्र पटेल, संजय सिंघाल, दीक्षा पटेल, सुबोधकुमार निरंजन, कृष्णगोपाल कुशवाहा, दीपक पटेल, भूपेन्द्र शुक्ला, दीप्ति गुर्जर, रुचि गुप्ता, अंजनीकुमार, सुशीलकुमार निरंजन, राजकुमार जाटव, मनीष भदौरिया, गजेन्द्र सिंह, भारत सिंह, पंकज तिवारी, उपमा निरंजन, अरविंद कुमार, विवेक कुमार, साकेत सेठ, आसिफ हुसैन, भरत निरंजन, मानवेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे। हड़ताल कल गुरुवार को भी जारी रहने के बाबत बताया गया।

 

Leave a comment