माधौगढ़-उरई । देश को विश्वगुरु बनाने की राह पर चल रही मोदी सरकार को 2019 में फिर से जिताने के लिए संगठन और कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते,जिसके चलते महिला कार्यकर्तायों ने भी घर की देहरी से निकलकर मोदी सरकार को पुनः बनवाने को लेकर अभियान छेड़ दिया है। कमल शक्ति अभियान के तहत महिलायों का गोविंदधाम में सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद निरंजन ने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि इसके पहले की सरकारें महिलायों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करती रहीं। पहली बार मोदी योगी सरकार ने महिला हितों के बारे में सोचा,नतीजा सामने है कि महिलायों को प्रदेश में 1 करोड़ 71 लाख शौंचालय दिए गए। जिससे महिलायों का सम्मान बरकरार रहे। धुंए से अपनी आंखों को नुकसान पहुंचाती रहीं महिलायों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए।

 

 

उन्होंने कहा मोदी और योगी को देश और प्रदेश को लूट कर अपने घर की तिजोरी नहीं भरनी,क्योंकी इनका परिवार देश की जनता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीतिकरन ने महिलायों के आत्मसम्मान को झकझोरते हुए कहा कि इसके पहले की सरकार में महिलाएं अपने मंगलसूत्र तक नहीं पहन पाती थीं,दिन-दहाड़े लूट,चेन स्नैचिंग, बलात्कार की घटनाएं आम बात होती थीं।लेकिन योगी सरकार के बाद गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल,रश्मि गुप्ता,सुनीता राज,चित्रा गुप्ता,किरन लहारिया,मांडवी शर्मा,अक्षय त्रपाठी,शैलेन्द्र,शत्रुघ्न सेंगर,महेश प्रताप सिंह,राजकिशोर गुप्ता,अमित बादल,संतोष गुप्ता आदि लोग थे।कार्यक्रम का संचालन मंजू सिंह सेंगर ने किया।

जिला प्रभारी का उद्बोधन ऐसा कि हाल गूंज उठा वंदे मातरम से…

शब्दों में जादू था या महिलायों की दुःखती रग पर हाथ रखकर बोलना,जो भी लेकिन जिला प्रभारी शिखा दुबे ने जब अपना उद्बोधन दिया तो हाल वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। यही नहीं पूरे कार्यक्रम में महिलायों को जोश दिलाते हुए लगातार तालियां  भी बजवाती रहीं।

 

Leave a comment