कोंच-उरई । महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों में भवनों की जरूरत को समझते हुए बीस-बीस भवनों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। उक्ताशय की जानकारी सीडीपीओ वंदना वर्मा ने सुपरवाइजरों की बैठक के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 फरवरी को अंडा और खकल गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विभागीय कार्यालय में गुरुवार को सीडीपीओ वंदना वर्मा ने कोंच एवं नदीगांव ब्लॉक की सुपरवाइजर्स के साथ बैठक करके कार्यों की समीक्षा की और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि आगामी 28 फरवरी को कोंच ब्लॉक के ग्राम अंडा तथा नदीगांव ब्लॉक के ग्राम खकल में गर्भवती महिलाओं के गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय बर्ष में नए आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों के निर्माण के लिए शासन से प्रस्ताव मांगे गए थे जिसके क्रम में उन्होंने दोनों ब्लॉकों में बीस-बीस भवनों के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट मुख्य सेविकाओं से मांगी गई है। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में अनुसूचित जाति की आबादी ज्यादा है उन गांवों को स्पेशल कंपोनेंट के तहत भवन निर्माण में प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान मुख्य सेविकाओं में कोंच से श्रीदेवी, शकुंतला तथा नदीगांव से राजाबाई व गायत्रीदेवी मौजूद रहीं।

 

इन गांवों में बनने हैं नए भवन

जिन गांवों में नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण प्रस्तावित हैं उनमें कोंच विकास खंड के जखौली, नगेपुरा, चांदनी, रामपुर सनेता, करियावली, किसुनपुरा, नरी, अंडा, महंतनगर, सला, केरला, विरगुवां खुर्द, सिमिरिया, कुदारी, मवई, मंगरा, चमारी, दोहर, चमड़ा ठाकुरपुर, चमरऊआ तथा नदीगांव विकासखंड के सदूपुरा, क्योलारी, खेड़ाबेड़ा, खुर्द कैलिया, परधानी, महतवानी, पीपरी, चटसारी, बैंड़ा, पांड़ौरी, कुदइया, अर्जुनपुरा, बंगरा, पुरा रुदावली, माधौगढ डाबर, रेंढर, बुढावली, खजुरी, भखरौल, तीतरा शामिल हैं।

Leave a comment