कोंच-उरई । गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में अद्र्घसैनिक बलों के वाहनों पर आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में भारी संख्या में जवानों के शहीद होने पर देशवासी जहां गहरे गम में डूबे हैं वहीं उनमें गुस्सा भी है और इसका ऐसा प्रतिकार लेने की मांगें उठ रहीं हैं जिसे देख कर पाकिस्तान और आतंकवादियों के आकाओं के दिलों में भारत को लेकर इतना डर घुस जाए कि वे सैकड़ों सालों तक भारत की ओर मुंह करके सोना तक बंद कर दें। इस घटना में शहीद हुए जवानों को श्रृद्घांजलियां देने का तांता लगा है और नागरिक तथा विभिन्न संगठन विभिन्न प्रकार से हुतात्माओं को श्रृद्घा प्रसून समर्पित कर रहे हैं।

 

गुरुवार की देर शाम ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआ पर लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के नीचे जुटे दर्जनों युवाओं ने घटना की तीव्रतम शब्दों में निंदा करते हुए मोमबत्तियां जला कर शहीद जवानों को श्रृद्घांजलि दी। उन्होंने नारेबाजी के बीच आतंकियों को तगड़ा सबक सिखाए जाने की मांग भारत सरकार से की। इस दौरान आशुतोष रावत, निखिल सोनी, रविकांत, मनीष वर्मा, मंगल, नीरज, शीलू बुधौलिया, सुमित कुशवाहा, सचिन यादव, राहित पाटकार, विशाल साहू, अमित, अभय आदि मौजूद रहे। सरोजिनी नायडू पार्क स्थित अमर शहीद स्मारक और सरदार पटेल की प्रतिमा के नीचे जुटे मीडियाकर्मियों ने उपजा के बैनर तले श्रृद्घांजलि सभा का आयोजन अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता व महामंत्री नवीन कुशवाहा के संचालन में किया गया जिसमें आतंकियों के इस कृत्य को कायराना हरकत बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की गई और इस वारदात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हुए उसे इसका मुंहतोड़ जबाब दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मोहम्मद अफजाल, असद अहमद, संजय सोनी, रवि दुवे, राहुल राठौर, दुर्गेश कुशवाहा, हरिमोहन याज्ञिक, ऋषि झा, हरिओम याज्ञिक, सौरभ झा, साकेत सोनी आदि मौजूद रहे। ग्राम खुर्द कैलिया स्थित एनआरएस इंटर कॉलेज में भी स्टाफ और छात्र छात्राओं ने कैंडिल जला कर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी। राकेश शुक्ला, प्रधानाचार्य रामशरण नायक, सुरेश सिंह परिहार, सुरेन्द्रकुमार दुवे, आशीषकुमार, अनमोल, सुरभि गुप्ता, अमितकुमार, चतुरसिंह, वीरेन्द्रकुमार, सुभाष गोस्वामी, कृपाशंकर पाल आदि मौजूद रहे। उत्तरप्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसियेशन ने श्रृद्घांजलि सभा कर शहीद जवानों को श्रृद्घा सुमन अर्पित करते हुए तहसीलदार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर मांग की कि इस घटना के किसी भी जिम्मेदार को बचना नहीं चाहिए। इस दौरान मधुसूदन, श्रीनारायण दीक्षित, पुरुषोत्तम अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, पुनीत वैद, अभिषेक खरे, वहीद अहमद, अवनीश दीक्षित आदि मौजूद रहे। बार संघ कोंच ने भी घटना की निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रृद्घांजलि दी। अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ खरे, महामंत्री मोहम्मद अफजाल खान, संजीव तिवारी, योगेन्द्र अरूसिया, रामकुमार खरे, रामनरेश त्रिपाठी, अंबरीश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस ने भी दो मिनट मौन रख कर शहीद जवानों को श्रृद्घांजलि दी। कोतवाल संजयकुमार गुप्ता, इंसपेक्टर क्राइम दिनेशचंद्र यादव, एसआई सर्वेशकुमार, एसआई दामोदर सिंह, एसआई सुरेन्द्रकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment