
* सूरज ज्ञान महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम लौना में शुरू
* मथुराप्रसाद महाविद्यालय की एनएसएस शिविरार्थियों ने घर घर जाकर किया जागरूक
कोंच-उरई । सूरज ज्ञान महाविद्यालय राष्टï्रीय सेवा योजना इकाई एक व दो का सात दिवसीय बिशेष शिविर शुक्रवार को ग्राम लौना में प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मृदुल दांतरे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति सजग एवं सचेष्टï रह कर उसे प्राप्त करने के लिए सतत् प्रयत्नशील रहें। राष्टï्रीय सेवा योजना के माध्यम से राष्टï्र निर्माण में अपनी भूमिका तलाशें और अपना अप्रतिम योगदान देने के लिए सन्नद्घ रहें। इधर, मथुराप्रसाद महाविद्यालय के ग्राम घुसिया में जारी एनएसएस कैम्प के दौरान छात्र छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को घर घर जाकर जागरूक किया।

सूरज ज्ञान महाविद्यालय के ग्राम लौना में शुरू हुए एनएसएस शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राजेन्द्र यादव ने की एवं मुख्य अतिथि सभासद अनिल पटैरया, बिशिष्टï अतिथि सभासद जाहिद सिद्दीकी रहे। अतिथियों ने छात्र छात्राओं से कहा कि शिक्षा को केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन न समझें बल्कि इसका उपयोग देश एवं समाज की सेवा के लिए करके एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य उन्होंने साधा है उसकी प्राप्ति तक लगातार प्रयास और संघर्ष करते रहना अपना ध्येय बनाएं। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के गीत गाए। इस दौरान ऋषभ, अमरसिंह, अभिषेक, हेमंत, वैभव, निशा, सुनील मुदगिल, शैलेन्द्र नगाइच, अनिल यादव, विकास ठाकुर, अजय सोनी, सियाराम पाल आदि मौजूद रहे। ग्राम घुसिया में सीएचसी कोंच के अधीक्षक डॉ. आरके शुक्ला एवं फाइलेरिया अधिकारी अंकुर की उपस्थिति में लोगों को छोटे छोटे उपाय अपना कर बीमारियों से बचाव के लिए कहा गया और फाइलेरिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षेत्र में इसके मरीज बहुतायत में हैं और इससे बचने के लिए गांवों और शहरों में मुफ्त दवाइयां बांटी जा रहीं हैं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज तिवारी, डॉ. अल्पना सिंह, वंदना अग्रवाल, ओपी यादव, अंकुल राठौर, भानुप्रताप, ऋतिक, निहाल, आशुतोष, श्रेजल, शिवांगी, अंजली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जुझारपुरा में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
ग्राम जुझारपुरा में जारी सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के एनएसएस कैम्प के स्वयंसेवकों ने द्वितीय दिवस गांव की मलिन बस्ती में जाकर सफाई अभियान चलाया एवं श्रमदान करके कुंओं, हैंडपंप और तालाब इत्यादि के आसपास साफ सफाई की।
ग्राम जुझारपुरा में एनएसएस श्ििवर के दूसरे दिन स्वयेंसेवकों ने गांव की मलिन बस्ती का रुख किया और वहां सफाई अभियान चला कर ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए अपने आसपास का वातावरण साफ और सुंदर रखने का आह्वïान किया। इसके बाद गांव के सरकारी स्कूल में स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राकेन्द्रीश्री व छात्र छात्राओं गौरांचला, दीक्षा पटेल, सृष्टिï यादव, गीतांजलि, नम्रता परिहार, राहुल पटेल, लक्ष्मी, सरिता वर्मा, ममता प्रजापति, नीरज पटैरया आदि ने लोगों को संदेश देने का प्रयास किया कि किस तरह स्वच्छता अपना कर न केवल बीमारियों को अपने से दूर रखा जा सकता है बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में अपना योगदान दिया जा सकता है। नैन्सी पटेल ने सफाई एवं श्रमदान को लेकर कविता पाठ किया। इस दौरान प्राचार्या डॉ. सावित्री गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरताज खान, राहुल पटेल, शालिनी शुक्ला, मनोजकुमार, अनुजकुमार आदि मौजूद रहे।







Leave a comment