
उरई । सिरसाकलार के क्षेत्र के ग्राम गहपुरा , तरसौर, हथना, सिरसा,दमरास, टिकरी, जखा, जहटौली, आदि गांवों में ग्रामीणों ने दीये जलकर कही पटाखे चलाकर, कही मिठाई खिलाकर आतंकवाद के खिलाफ हिन्दुस्तान के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई पर खुशी का इजहार किया ।
ग्रामीणों क्षेत्रो में युवाओं में भारी खुशी युवाओं ने कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है । पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो इसी तरह से आतंकवाद को कुचल दिया जाएगा । युवाओं ने गोले दागे साथ ही मिठाई बांट कर ख़ुशी का इजहार किया।
इस दौरान राहुल, सोनू, उमेश, पुरान, श्यामपाल सिंह,पिंटू चौहान,श्याम सिंह सेंगर,धीरज चौहन,अनिल कुशवाहा,दीपेंद्र भदौरिया, प्रिन्स सिंह ,अजीत कुमार, भानु प्रताप आदि लोगों ने उत्साह पूर्ण प्रदर्शन किया ।







Leave a comment