उरई। वर्तमान में दुनिया के सभी देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। इस विकास की यात्रा में सभी अपने-अपने तरीकों से आगे बढ़ रहे हैं इसलिए अब हम सभी को जरूरत है कि सभी देश एक-दूसरे के साथ मिलकर विकास की इस दौड़ में आगे बढ़ें। इसी सोच के साथ नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 3 से 9 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए नॉर्वे सरकार ने भारत के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और जल विशेषज्ञ संजय सिंह को देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया है। यह सम्मेलन विश्वभर के देशों में आपसी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके जरिए दुनियाभर के युवा एक-दूसरे के बारे में जान सकेंगे। सम्मिट में ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए नॉर्वे सरकार ने दक्षिणेश देशों के साथ एक कार्यक्रम प्रारंभ किया है। इस कार्यक्रम में एक देश के युवा दूसरे देश में जाकर कृषि, जलवायु और संस्कृति आदि को जान सकेंगे और कृषि के क्षेत्र में एक-दूसरे से मिली सीख को आगे बढ़ा सकें।
यह कार्यक्रम नॉर्वे के विदेश मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें नॉर्वे और अफ्रीका, एशिया और लेटिन अमरीका के संस्थानों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हो रहा है। नॉर्वे में आयोजित होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में पूरे दुनिया में बढ़ रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव एवं स्थाई विकास के मुद्दों पर अहम चर्चा की जाएगी। साथ ही विश्व को कैसे वसुधैव कुटुम्बकम की परिभाषा से जोड़ा जा सके, इसी व्यापक उद्देश को लेकर युवाओं में शांति और सद्भावना के संचार पर महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की जाएगी। यहां पर आयोजित विविध सत्रों में संजय सिंह भारत में जल साक्षरता को लेकर युवाओं की भूमिका के विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। संजय सिंह इससे पहले पूरी दुनिया के डेढ़ दर्जन से अधिक देशों में व्याख्यान दे चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से फ्रांस, ब्राजीलिया, दक्षिण कोरिया, चीन, जापान, तुर्की आदि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Leave a comment

Recent posts