जालौन-उरई । विकासखंड के ग्राम अलाइपुरा में दो माह से सफाई कर्मचारी न होने से गांव में गंदगी का अम्बार  लगा है जिससे परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की है।

अनुरुद्ध सिंह प्रधान प्रतिनिधि समेत तमाम ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया  कि ग्राम अलाइपुरा में दो माह से सफाई कर्मचारी न आने के कारण गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है । जगह जगह कूड़ा करकट का अम्बार लगा हुआ है तथा नालिया पूरी तरह बजबजा रही है जिसके कारण ग्रामीण परेशान है ।  इसकी शिकायत कई बार एडीओ पंचायत से की लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नही की गई । ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच करा कर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है जिससे गांव में किसी तरह की कोई बीमारी गांव में पैर न पसार सके।

Leave a comment