कोंच-उरई । पिछले काफी समय से जारी शाम की आपातकालीन बिजली कटौती को लेकर सपाइयों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस वक्त कटौती होती है वह समय विद्यार्थियों के पढने और व्यापार कार्य करने का है जिससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। सपा नगर अध्यक्ष ताहिर कुरैशी, रवि मेडिकल, पवन सौनकिया, शांतनु यादव, अज्जू अग्रवाल, करुणानिधि शुक्ला आदि ने एसडीओ विद्युत नरेन्द्रप्रकाश को ज्ञापन देकर मांग की है कि शाम 6.45 से 8.45 बाली इंमरजेंसी रोस्टिंग का समय परिवर्तित करके शाम 4 से 6 बजे किया जा सकता है जिससे किसी को परेशानी भी नहीं होगी और बिजली विभाग का भी काम हो जाएगा।

Leave a comment