जालौन-उरई । बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने के लिए एक मांगपत्र पूर्व सांसद को सौंपा तथा अपनी समस्या का निस्तारण होने पर कांग्रेस का समर्थन किया।

बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित ने अपनी टीम के साथ जाकर एक मांग पत्र पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को दिया तथा कहा कि बुंदेलखंड राज्य अलग बनाया जाए तो वह अपनी पार्टी का समर्थन कांग्रेस पार्टी को करेंगे क्योंकि राज्य बनने से यहां मजदूर किसान युवा बेरोजगारी को काफी मदद मिलेगी जिससे यहां के लोग दूसरे प्रांत को पलायन न कर सके। इस सभी समस्याओं को सुनते पूर्व सांसद ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो आप की समस्या को शीघ्र दूर किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर, उदल सिंह, विजय सोहिल, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद आफताब, नौशाद, संतोष, गंगा राम, विजय वसीम हक समेत सभी पार्टी के लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

Leave a comment