उरई । रेंढर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी करके भाग रहे गांव के ही एक व्यक्ति को घर के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया लेकिन पुलिस उसे जेल भेजने के बजाय मामले को रफादफा करने में जुटी है ।
शनिवार की रात 2-3 चोर श्यामू परिहार के घर में पीछे की दीवाल से घुस कर 40 हजार रुपए के जेवरात , 5 हजार की नकदी और टीवी आदि सामान उठा ले गए । चोरी के ही दौरान घर के लोगों की नींद खुल गई और उन्होने एक को दबोच लिया ।
घर के लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया । पर पुलिस उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है । प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि गांव का आपसी मामला है जिसे सुलह सफाई से निपटवा रहे हैं ।







Leave a comment