* 28 मार्च को डीएम-एसपी के नेतृत्व में निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली

* प्रशासन बनाम प्रेस मैत्री क्रिकेट मैच में असद होंगे प्रेस टीम के कप्तान

कोंच-उरई । पुलिस और प्रशासन बनाम प्रेस मैत्री क्रिकेट मैच आगामी 28 मार्च को कोंच में खेला जाएगा लेकिन इससे पहले डीएम व पुलिस कप्तान के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। मैच और रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को उपजा के पत्रकारों की एक जरूरी बैठक नहर निरीक्षण भवन में नगर अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव की अध्यक्षता और ऋषि झा के संचालन में संपन्न हुई जिसमें उपजा ने प्रेस टीम के कप्तान के नाम की घोषणा करते हुए तय किया कि अबकी दफा के कप्तान असद अहमद होंगे। इस प्रस्ताव का ध्वनि मत से मीडिया कर्मियों ने स्वागत किया। इसके अलावा एक दो दिन में प्रेस टीम का गठन कर लेने पर भी सहमति बनी। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि इस मैत्री मैच और जागरूकता रैली का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाऐगा ताकि मतदान दिवस पर अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोक कल्याणकारी सरकार के गठन में अपनी महती भूमिका निभाएं। इस दौरान रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, संजय सोनी, नवीन कुशवाहा, रवि दुवे, राहुल राठौर, अतुल चतुर्वेदी, दिलीप पटेल, रोहित राठौर, दुर्गेश कुशवाहा, हरिमोहन याज्ञिक, पवन अग्रवाल, तरुण निरंजन, हरिओम याज्ञिक, शैलेन्द्र पटैरया, बड़े परिहार, विवेक द्विवेदी, सौरभ झा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment