उरई । रेंढर थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जबकि प्रदेश में कई जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के कारण इस मामले में हाई अलर्ट जारी हो चुका है ।
बताया जाता है कि रेंढर थाना क्षेत्र के रौरा, मानपुरा , ऊमरी ,. बरौली आदि गाँवों में मध्य प्रदेश की शराब पुलिस की शह से खपायी जा रही है जबकि इसके कारण कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है ।
ग्रामीणों ने बताया कि दरोगा अभिलाख जाटव से शराब तस्करों के तार जुड़े हैं जिससे बेखौफ हो कर वे अपना कारोबार चला रहे हैं । पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई है ।







Leave a comment