जालौन-उरई । अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में आकर अर्दली रूम का निरीक्षण किया तथा साथ ही थाना कुठौंद, सिरसा कलार थाने का निरीक्षण किया और लंबित पड़ी विवेचना का निस्तारण किए जाने अल्टीमेटम दिया।

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने कोतवाली में आकर अर्दली रूम का निरीक्षण किया जिसमें रजिस्टर नम्बर 8, पासपोर्ट,  आवश्यक दस्तावेजों को खंगाला तथा लंबित पड़ी विवेचना की जानकारी ली जिसमें जालौन कोतवाली में 45 विवेचना, थाना कुठौंद की 30 विवेचना तथा थाना सिरसा कलार में 20 लंबित विवेचना होने पर उन्होंने उन्हें शीघ्र निस्तारित किये जाने का अल्टीमेटम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के तहत शस्त्र धारकों से शस्त्र जमा करवाएं जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा न हो सके। हिस्ट्रीशीटर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। सार्वजनिक दुकानों तथा शराब की दुकानों के आसपास लोगों पर शिकंजा कसे जिससे किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो सके। उन्होंने सभी हल्का प्रभारियों को निर्देश दिया कि कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करें तथा हिस्ट्रीशीटर लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। आने वाले समय मे होली के पावन पर्व को ध्यान रखा जाये जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली परिसर में पुराना कुआं को देखा तथा उसे दुरुस्त कराया जाने को कहा तथा कोतवाली परिसर में साफ-सफाई को परखा खामियां होने पर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल देवेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा कुठौंद, जितेन्द्र सिंह सिरसा कलार, एस एस आई शीतला प्रसाद मिश्रा समेत सभी पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a comment