कोंच-उरई । विकास खंड कोंच के ग्राम कौशलपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम के यहां शिकायती प्रार्थना पत्र देकर सरकारी योजनाओं के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है। मनीषकुमार लक्ष्मण सिंह, जगदीश अहिरवार, रविकुमार, अजुद्दी, रामसेवक, पर्वतसिंह, गिरीश, मनोज, नरेन्द्र, दयाराम आदि ने शिकायती पत्र में कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आए कूड़ादान गांव में नहीं लगवाए गए हैं, शौचालय भी नहीं बनवाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगया है कि तालाब की खुदाई कराए बगैर पैसा निकाल लिया गया है जिसकी जांच कराई जाए।

Leave a comment