लखनऊ।  शनिवार को बुन्देली गौरव कैलाश मड़वैया को देश के सर्वोच्च अलंककरणों से  महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने विभूषित किया । इनमें एक चेहरा कैलाश मड़वैया भी थे जिन्हे पदमश्री से नवाजा गया है ।

कैलाश मड़वैया के सम्मान से समूचा बुंदेलखंड आलोड़ित हो उठा । उत्तर प्रदेश की राजधानी में बुंदेलखंड सहयोग एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक इसे ले कर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने की । उन्होने कैलाश जी को बुन्देली गौरव बताते हुए उनको सर्वोच्च अलंकरण को पूरे बुंदेलखंडवासियों के लिए एतिहासिक गौरव का क्षण बताया । उन्होने कहा कि कैलाश जी की उपलब्धि बुंदेलखंडवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी जिससे इस अंचल का हर व्यक्ति देश और समाज को कालजयी योगदान देने का संकल्प लेगा । उन्होने कहा कि बुंदेलखंड वासियों में न प्रतिभा की कमी है और न ही क्षमता की । वे इस प्रोत्साहन से इतिहास रच कर दिखा देंगे ।

Leave a comment