
उरई (सू0वि0)। जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन के सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के परिप्रेक्ष्य में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियों तथा कायों के संबंध में पूरी सजगता के साथ अविलम्ब पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्यों में शिथिलता अथवा लापरवाही कतई क्षम्य नहीं होगी । दोषी व्यक्ति के विरूद्व सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन ड्यूटी के कर्मचारियों को किसी प्रकार की छूट नही दी जायेगी। गम्भीर बीमार व्यक्ति यदि ड्यूटी से नाम कटवाना चाहता है तो मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने पर ही छूट दी जायेगी। उन्होने निर्देश दिया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये ताकि निर्वाचन कार्यो में किसी प्रकार की व्यवधान न उत्पन्न हैं। दिव्यांगों , लाचार/बीमार व्यक्तियों को पोलिंग बूथ तक जाने हेतु ग्राम प्रधान व्हील चेयर की व्यस्था सुनिश्चित करेगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जे0पी0 सिंह, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।





Leave a comment