रामपुरा:-उरई । सोमवार को नगर में समरसिंह इण्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण के तहत  चुनाव पाठशाला लगाई गई। जिसमें जिलाधिकारी मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने हिस्सा लिया।

 

समरसिंह इण्टर कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहित लोगो को बताया गया व अपील की गई कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करें। निर्वाचन आयोग 2009 से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये, अनेको अभियान चलता आ रहा हैं। लेकिन बुंदेलखंड में अभी तक मतदान का ग्राफ कुछ ज्यादा नही बढ़ सका, जिसके लिए शिक्षा विभाग, स्वस्थ विभाग व अन्य विभाग के कर्मचारियों को मतदाताओं को 100% मतदान करने के लिये प्रेरित करने का दायित्व सौंपा गया हैं। जिसमे नोडल सेंटर बनाये गये है जो गाँव गाँव जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करेंगे। जिसमे बनाई गई टीमो को टीम 29 का नाम दिया जाएगा। जिसका मतलब 29 अप्रैल को 100% मतदान। जिसमे आंगनबाड़ी , स्वस्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के सारे कर्मचारी व विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे मतदान करने के लिये लोगो को प्रेरित करने का काम करेंगे।

अपने विचारों को रखते हुए जिला अधिकारी मन्नान अख्तर ने कहा कि जनपद की जनता 100% मतदान करे। बुंदेलखंड के जालौन जनपद के 1-1 वोट अपने जनपद का भविष्य बनाएगा। संविधान में वोट डालने का अधिकार 18 वर्ष की आयु से है इस लिए प्रत्येक महिला व पुरूष को अपना अपना मतदान जरूर करें, अगर कोई भी प्रत्याशी आपके मन का नही हैं तो नोटा का प्रयोग करें। लेकिन मतदान जरूर करें।

पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने कहा कि मतदाताओं को किसी बात से भयभीत होने की जरूरत नहीं है वो निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करे। किसी प्रकार की समस्या आती हैं तो तुरंत पुलिस से संपर्क कर मदद ले सकते हैं।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टीहर की बालिकाओं ने चुनाव से संबंधित एक सुंदर प्रस्तुति दी, जिसमे चुनाव में 100% मतदान करने के लिये सभी मतदाताओं से अपील की गई।

चुनाव पाठशाला में जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद, सीओ गिरीश कुमार,तहसीलदार करमवीर सिंह, थाना अध्यक्ष भगवती प्रसाद, सुरेश कुमार निरंजन प्रधानाचार्य समरसिंह इण्टर कॉलेज, संतोष सिंह सेंगर प्रधानाचार्य जगम्मनपुर, एबीएसए रामगोपाल वर्मा, मंच का संचालन कर रहे डीआईओएस भगवत पटेल आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment