लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नकचढ़े नेता मो. आजम खां को उनकी मांद में घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनके मुकाबले फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा को उतारने का मन बना लिया है।
अमर सिंह की नजदीकी मानी जाने वाली जयप्रदा पहले रामपुर सीट से ही समाजवादी पार्टी के बैनर से सांसद रह चुकी हैं। लेकिन उनकी आजम खां से शुरू से ही नही बनी। अमर सिंह के सपा से मोह भंग के बाद जयप्रदा का भी भाजपा में आना तय हो गया था। हालांकि जब जयप्रदा सपा में थीं उस समय भी उनका आजम खां के साथ छत्तीस का आंकड़ा था।
अमर सिंह के निजी तौर पर भी आजम खां के साथ रिश्ते शत्रुता की हद तक खराब हैं। उन्होंने रामपुर जाकर कुछ ही दिन पहले आजम खां के खिलाफ भारी प्रदर्शन किया था। भाजपा भी बड़बोले आजम खां के मान-मर्दन में कोई कसर नही छोड़ेगी। जयप्रदा को उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने नामांकन के पहले ही आजम खां को बदहवास करने की कोशिश की है।
आजम खां समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है और हमेशा की तरह सपा का नेतृत्व उन्हें अपने सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में चुनाव में पेश करने को तत्पर है। लेकिन भाजपा ने ऐसी पैतरेंबाजी की है जिससे खां साहब की अपने क्षेत्र से निकलने की ही दम न रह जाये।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts