झांसी। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। जिसमें झांसी से पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव का नाम शामिल है।
श्याम सुंदर सिंह के नाम का फैसला उनकी छवि, जनाधार और समाजसेवी कार्यों को देखते हुए किया गया। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने माना कि लोगों के निजी स्वार्थ में उन्हें हर चुनाव में पीछे कर देने की बड़ी कीमत झांसी में समाजवादी पार्टी को चुकानी पड़ी है।
श्याम सुंदर सिंह यादव को प्रत्याशी चयन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इतना महत्व दिया कि महासचिव और अपने चाचा प्रो. रामगोपाल यादव की भी उनके सामने नही चलने दी। श्याम सुंदर यादव की प्रत्याशिता की घोषणा होते ही झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जलवा अलग दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जोरदार जश्न मनाया। भाजपा के खेमे में उनका मनोबल देखकर सिहरन दौड़ गई है। गौरतलब है कि भाजपा ने अभी तक इस क्षेत्र में प्रत्याशी तय नही कर पाया है।
आज की सूची में श्याम सुंदर यादव के अलावा मुरादाबाद से नासिर कुरैशी, बरेली से भगवत शरण गंगवार, उन्नाव से पूजा पाल और कुशीनगर से नथुनी प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं।






Leave a comment