* एक गांव में घर में सो रही युवती को बुरी नीयत से दबोचा
* कस्बे में सरेशाम घर में घुस कर पटक लिया महिला को
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर उन्नीस बर्षीय युवती सो रही थी। रात को 11 बजे की घटना है, मजबूत सिंह पुत्र ब्रजकिशोर सिंह निवासी बसोव घर के अंदर घुस आया और युवती को बुरी नीयत से दबोच लिया। युवती अचानक हुई इस अप्रत्याशित हरकत से जाग गई और उसने शोर मचा दिया तो उसके माता पिता ताऊ चाचा उठ कर दौड़े दौड़े आए लेकिन तब तक मजबूत सिंह भाग चुका था। युवती ने बताया कि इससे पहले भी उसकी बड़ी बहन के साथ मजबूत सिंह ने अश्लील हरकत की थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 452 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दूसरी घटना कस्बे की है, एक मोहल्ले में रहने बाला एक व्यक्ति बाजार गया था और घर में उसकी तीस बर्षीया पत्नी शाम लगभग सात बजे टीवी देख रही थी तभी पड़ोस में रहने बाले जितेन्द्र पुत्र बद्री कुशवाहा, सचिन पुत्र सियाराम जाटव तथा छोटू घर में घुस आए और बदनीयती से उसे पटक लिया। उसके चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। तीनों व्यक्ति महिला को देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए।







Leave a comment