नौ जोड़ों ने पहनाई एक दूजे को वरमाला
कुठौंद। अग्नि को साक्षी मानकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जोड़ों ने यज्ञ मंडप के सात फेरे लगाकर जीवन भर एक दूसरे के अनुरूप मन वाणी कर्म से साथ जीने मरने की दृढ़ प्रतिज्ञा की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी अतुल तिवारी ने खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत के कुशल निर्देशन में भव्यता के साथ तैयारी की।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वरमाला डालने के बाद वर वधुओं ने दूसरे का वरण किया। विद्वान पंडित दिलीप दुहौलीया मदन द्वारा वैदिक विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। कुल नौ जोड़ों का विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। एक जोड़ा कतिपय कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत, खंड विकास अधिकारी जालौन/प्रभारी मनरेगा कुठौंद महिमा विद्यार्थी ने नवजोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्राम प्रधान वावली अजय कुमार दीक्षित ने किया। बारात की अगवानी अवर अभियंता आरईडी पीके कश्यप ने की। कार्यक्रम में विकास खंड कार्यालय से सचिव भारत सिंह, योगेश प्रकाश सोनी, उदय नारायण दोहरे, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।






Leave a comment