ससुराल में आए व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचीपुरी में एक शादी में आए रिश्तेदार के ऊपर सोते समय किन्हीं अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी कोंच लाए थे जहां से गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पचीपुरी में तौफीक पुत्र उस्मान निवासी जाजेपुरा थाना माधौगढ अपनी ससुराल पचीपुरी में 23 जून को आया था। वहां रिश्तेदारी में शादी थी। तौफीक को मुस्ताक पुत्र बच्चू निवासी पचीपुरी थाना कोंच के घर पर घायल अवस्था में मिला। बताया गया है कि अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी कोंच लाया गया था जहां से गंभीर हालत होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया जहां जिसका इलाज जारी है। मालूम हो कि तौफीक की शादी 30 दिसंबर 2018 को हुई थी और किसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा चलता था। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर कोई तहरीर देता है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave a comment