जालौन। कोतवाली क्षेत्र के पहलवानबाड़ा में अज्ञात करणों से घर में आग लग गई जिससे घर में रखा बहन की शादी का समान जल कर राख हो गया। पीडि़त ने उपजिलाधिकारी को प्रत्यावेदन देकर आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

पहलवानबाड़ा निवासी सुभाष चंद्र शाक्यवार पुत्र गोरेलाल ने उपजिलाधिकारी को बताया कि उनके घर में बहन की शादी है। शादी में बहन को देने के लिए सोफासेट, महराजा डबल बैड, गद्दा, एलसीडी, सीलिंग फैन, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि सामान रखा था। अज्ञात करणों से लगी आग के कारण घर में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया जिसके कारण बहन की शादी की व्यवस्थाएं प्रभावित रही हैं। पीडि़त ने उपजिलाधिकारी को मांग पत्र देकर आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

 

Leave a comment