उरई। आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती पर आयोजित मैं और मेरा भी एक सपना है कार्यक्रम के तहत गांधी इंटर कालेज एवं गांधी महाविद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से जनपद जालौन के प्रभारी अंकित धार्मिक की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद व पूर्व प्रत्याशी बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक उरई विनोद चतुर्वेदी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुज मिश्रा, जिलाध्यक्ष  चौधरी श्याम सुंदर, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, अरविंद सिंह सेंगर, राजीव नारायण मिश्रा, संतराम नीलांचल, अखिलेश चौधरी, करण श्रीवास, आशीष चतुर्वेदी, गौरी द्विवेदी, सिद्धार्थ पांडेय, राजन तिवारी अकेला, विशंभर नारायण तिवारी, प्रभुदयाल गौतम, अशोक त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, श्रीप्रकाश सरसेला सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने परीक्षक की ड्यूटी का पालन करते हुए हजारों की संख्या में आए हुए कक्षा आठ से बारह तक के छात्रों को राजीव गांधी के जीवन के बारे में बताया एवं प्रमाण पत्र देकर उनके मनोबल को बढ़ाया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ कर भाग लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उम्मीदों से कहीं ज्यादा पहुंचे प्रतियोगी
मैं युवा हूं मेरा भी एक सपना है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में युवा वर्ग ने तबीयत से हिस्सा लिया। कांग्रेसियों की उम्मीदों से कहीं ज्यादा परीक्षार्थी आने से उनकी व्यवस्थाएं कम पड़ गईं जिसके बाद दूसरा कालेज खुलवाना पड़ा। जब वहां भी कमरे बरामदे फुल हो गए तो मुख्य गेट बंद करवाया गया। ओएमआर सीटों की गिनती करने के पश्चात यह पता चला कि 2713 प्रतियोगियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा की सफलता के बाद कांग्रेस में उत्साह है। जिले में यह संपन्न होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है। पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी और पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी माना कि यह परीक्षा युवा वर्ग तक एक नई जानकारी लेकर पहुंचेगी। एक घंटे की परीक्षा में कुल साठ प्रश्न पूछे गए । नब्बे प्रतिशत प्रश्न राजीव गांधी के प्रधान मंत्रित्वकाल से ही संबंधित थे। कुछ प्रश्न महात्मा गांधी, सरदार पटेल और मनमोहन सिंह से जुड़े थे। प्रश्न पत्र प्रियंका गांधी की योजना के अनुरूप था। कार्यक्रम संयोजक आशीष चतुर्वेदी व इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले अनुज मिश्रा ने बताया कि उक्त परीक्षा का परिणाम 10 से 15 सितंबर के मध्य आने का अनुमान है।

Leave a comment