सरकारी कार्यालयों व स्कूल कालेजों में धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष की जयंती
जालौन। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों व स्कूल कालेजों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। साथ ही आधुनिक भारत में उनके योगदान के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में एकता की शपथ दिलाई गई। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायब तहसीलदार आलोक कटियार, कोतवाली में सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, ईओ डीडी सिंह, एसआई देवेंद्र सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव की उपस्थिति में एकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पटेल के जीवन से निडरता, निर्भीकता, निष्पक्षता व स्पष्टता का अनुकरण करने की अपील की गई। नगर के कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैलाशी देवी श्रवण कुमार महाविद्यालय में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में पढ़ेगा जालौन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. विवेक दीक्षित, प्रधानाचार्य माधव व्यास, प्रवेंद्र वर्मा, प्रवीण दीक्षित, वैष्णवी, मुस्कान, फरीन, गौरव, रोशनी, प्रिया, ज्योति, समीक्षा, राशि, हरिओम, शिवांशी, काजल, कीर्ति, आकांक्षा, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a comment