उरई। लाक डाउन के दृष्टिगत मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र ने डीएम व एसपी के साथ उरई नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व लाक डाउन की स्थिति का जायजा लिया।
आयुक्त झांसी मंडल झांसी सुभाष चंद्र शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक  झांसी परिक्षेत्र झांसी सुभाष चंद्र बघेल द्वारा जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के साथ लाक डाउन के दृष्टिगत नगर उरई में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि गली गली में दूध, सब्जी बेचें। विशेष तौर पर साफसफाई का ध्यान रखें। अधिकारियों ने माहिल तालाब का निरीक्षण भी किया और नगर पालिका ईओ को निर्देश दिए कि तालाब की साफसफाई रखें। पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी ने कहा कि जो लोग लाक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर कडी से कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a comment