
उरई। कोरोनाबंदी की भीषण स्थिति के बावजूद असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं। इसका नमूना सामने आया जब ग्राम जरा से एक मोटर साइकिल चोरी हो गई।
कोरोना के कारण प्रधानमंत्री द्वारा घोषित बंदी के अनुपालन में पुलिस चारों तरफ कड़ी नाकेबंदी किये हुए है फिर भी अराजक तत्व ढ़िढ़ाई की पराकाष्ठा करते हुए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को कोंच कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जरा में दतिया गेट झांसी निवासी हरेन्द्र पाल की मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश उठा ले गया। पुलिस ने चोरी का मुकद्मा तो दर्ज कर लिया है लेकिन चारों तरफ वायरलैंस से सूचना दिये जाने के बावजूद अभी तक न तो चोर उसके हत्थे चढ़ पाया है और न ही मोटरसाइकिल बरामद हो सकी है।





Leave a comment