
उरई। कालपी में किराने का सामान लेने के लिए आये कानपुर देहात के एक ग्रामीण की साइकिल नाले में गिर जाने से मौत हो गई ।
मृतक कमलेश कुमार निषाद (50 वर्ष) यमुना उस पार कानपुर देहात के गांव से सोमवार को दोपहर में किराने का सामान खरीदने के लिए साइकिल से कालपी आये थे अचानक साइकिल फिसल जाने से वे नाले में जा गिरे। हादसे को तत्काल कोई नहीं देख पाया जिससे नाले में डूबकर उनकी मौत हो गई। बाद में राहगीरों ने देखा तो पुलिस को खबर की। पुलिस ने नाले से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।







Leave a comment