उरई। स्थानीय मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने कोरोना विस्थापितों को भोजन पहुंचाने में जुटी रोहित त्रिपाठी और रोहित विनायक आदि की टीम को 45 हजार रूपये की सहायता अपनी जेब खर्च में कटौती करके दी।
इसके तहत सोमवार को स्वयं सेवियों ने लहरियापुरवा में 58 और उमरारखेडा में 47 परिवारों को पैकिट के रूप में सूखा राशन उपलब्ध कराया। जिसमें पांच किलो आटा, चावल, अरहर की दाल, नमक, तेल, मसाला, साबुन आदि सामग्री थी।
वितरण में रोहित त्रिपाठी और रोहित विनायक के साथ संदीप, अजय, सरोज आदि मेडिकल छात्र और शुभम अग्रवाल, अंकित निरंजन, हिमांशु बुधौलिया, दीपक राजपूत, तरूण वैद, हिमांशु कौशल आदि युवा समाजसेवी शामिल थे।

Leave a comment