उरई। खेत बखर रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा की है। 50 वर्षीय सुरेश कुशवाहा अपना मटर का खेत बखर रहे थे तभी टैªक्टर पलटा खा गया। परिजनों ने देखा तो उनमें हाहाकार मच गया। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर सीधा कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।







Leave a comment