
उरई। कोरोना के प्रकोप के कारण लाॅकडाउन से पीड़ित लोगों को जिला अस्पताल में समाजसेवियों ने भोजन वितरण किया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, बुजुर्ग युवातुर्क अशोक गुप्ता और श्रीश्री स्टोर के प्रोप्राइटर अवनीन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में जिला पुरूष और महिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को भोजन व बिस्कुट उपलब्ध कराये गये। बताया गया कि जब तक लाॅकडाउन खत्म नहीं होगा तब तक अनवरत भोजन वितरण होता रहेगा। इस दौरान जिला पुरूष अस्पताल के सीएमएस डा0 अजय सक्सेना और महिला अस्पताल की सीएमएस डा0 सुनीता बनौधा, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा0 संध्या गुप्ता, डा0 शास्त्री भी मौजूद रहे।







Leave a comment