माधौगढ-एक दिन पहले निजामुद्दीन में विदेशी मुश्लिम धर्मगुरुओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जहां पूरे देश में अफरा-तफ़री का माहौल है,वहीं दिल्ली से तार जुड़े होने वाले हर शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ऐसे में सिहारी से एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों की सूचना पर सिहारी से मोहम्मद रशीद पुत्र बाबू खान को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह 28 नवंबर को दिल्ली के निजामुद्दीन के पास एक मस्जिद में रुका और 2 दिन बाद वहां से निकल कर झांसी, मुंबई,उरई,जालौन रुकता हुआ  हुआ कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था। जैसे ही निजामुद्दीन का मामला सुर्खियों में आया ग्रामीणों ने इस बात की सूचना आला अधिकारियों को दे दी। जिस पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर जांच कराई। थर्मल स्क्रीनिंग में हालांकि वह नॉर्मल पाया गया फिर भी एहतियातन उसे 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। फिर भी ग्रामीणों में भय का माहौल है। जबकि चिकित्सक ने जांच के बाद उसमें कोरोना के कोई सिम्टम्स नहीं पाए हैं।

Leave a comment