
जगम्मनपुर-उरई। कोरोना के कारण देश व्यापी लाॅकडाउन को अपने क्षेत्र में सार्थक करने के लिए रामपुरा पुलिस पूरी सर्तकता बरत रही है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने फोर्स के साथ सभी सीमाओं पर बिना जांच कराये आ रहे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने की हिदायत देकर उनका नाम पता नोट किया।
स्वंय इस्पेक्टर आरके सिंह जुहीखा पुल पर उपनिरीक्षक संग्राम सिंह यादव और आरक्षी सुधीर सिंह चैहान के साथ रहे। कंजौसा पुल पर जगम्मनपुर चैकी इंचार्ज भगत सिंह बौद्ध ने आरक्षी शैलेन्द्र राठौर व ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार, ग्राम विकास अधिकारी रत्नेश कुमार के साथ चैकसी की।
राहगीरों में तमाम को उन्होंने वापिस किया और उनसे चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट व्हाट्सअप पर उपलब्ध कराने के बाद ही जिले में प्रवेश करने की हिदायत दी। अपने गांव में लौटने पर 14 दिन शैल्टर होम में रूकने की अपरिहार्यता के बारे में बताया। जुहीखा पुल पर भाजपा के मंडल मंत्री विजय द्विवेदी व हिम्मतपुर के छुन्नू द्विवेदी ने भूखे प्यासे राहगीरों को भोजन पानी तथा बच्चों को बिस्कुट नमकीन का पैकिट वितरण कराया।







Leave a comment