रामपुरा-उरई। स्थानीय नगर पंचायत को शासन ने यू ही आदर्श दर्जा नहीं दिया है। चेयरमैन की राष्ट्रीय आपदा के दौर में भूमिका इस दर्जे को सार्थक साबित कर रही है।
इसके तहत चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने मंगलवार को नगर के बाद आस पास की आधा दर्जन ग्राम पंचायतों व मजरों में भी कीटनाशक का छिड़काव कराकर सेनिटाइजेशन किया। इसके लिए दवाओं के टेंकर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संचालक शत्रुघ्न सिंह के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसकी शुरूआत पचोखरा से की गई। शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देश हैं कि महामारी से बचाव के लिए सभी वस्तियों में अनिवार्य रूप से दवा का छिड़ाकाव कराया जाये। नगर में एक बार सभी वार्डो में पहले ही छिड़काव हो चुका है। दूसरे चरण में इसकी फिर से पुनरावृत्ति हो रही है। सफाई कर्मचारी युद्ध स्तर से कस्बे के कोने-कोने को झाड़ने पोछने में लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनका उत्साहवर्धन करें। कोई समस्या होने पर उनसे बदसलूकी करने की बजाय फोन करके नगर पंचायत को अवगत करायें।
उन्होंने कहा कि छिड़काव का जायजा लेने के लिए वे खुद वार्डो का मौके पर जाकर जायजा लेंगे। उन्होंने मजदूरों व अन्य गरीबों को हरी सब्जी, तेल, मिर्च मसाले के पैकिटों के वितरण की व्यवस्था भी की है ताकि उनकी रसोई बदस्तूर चलती रहे।

Leave a comment