
माधौगढ-हमेशा आवश्यक वस्तुओं में शामिल होने का मेडिकल स्टोर खूब फ़ायदा उठाते हैं। शासन के निर्देशानुसार हर दुकानदार को सामाजिक दूरी का पालन करना है लेकिन लापरवाही का आलम देखिए! समझदार लोग ही इसकी खिल्ली उड़ाने में लगे हैं। मेडिकल स्टोर के संचालक कोरोना के संकट को नहीं समझ रहे हैं। जबकि उनकी ऐसे समय में ज़िम्मेदारी ज्यादा है,फिर भी दुकानों पर भीड़ मचाये हैं। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़े जा रहे हैं। ऐसी हालत में क्या होगा? भगवान ही मालिक है। बार-बार दुकानदारों से ग्राहकों के लिए सामजिक दूरी बनाए रख कर सामान देने को कहा जा रहा है,लेकिन दुकानदार इस पर बेपरवाह हैं।





Leave a comment